बाड़मेर@हिंदुस्थानी न्यूज
भाजपा द्वारा शुरू किए गए पन्ना प्रमुख अभियान के तहत रविवार को बाड़मेर ग्रामीण मण्डल के बूथ संख्या 183 पर पन्ना प्रमुख नियुक्ति अभियान का शुभारंभ भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह भादू व एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजुदास भील तथा मण्डल अध्यक्ष डालूराम भूंकर के द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए रणवीर सिंह भादू ने कहा कि देश में आज जहां वर्षों पुरानी पार्टियां लुप्त होने के कगार पर है, वहीं भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक मतदाता तक सीधी पहुंच बना रही है। यह भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और जनकल्याणकारी नीतियों का परिणाम है। इस बूथ पर एक पन्ने के प्रमुख एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजुदास भील को बनाया गया। वही एक पन्ने के प्रमुख मण्डल अध्यक्ष डालूराम भूंकर मण्डल महामंत्री दमाराम लेगा को बनाया गया तथा इस बूथ की बूथ समिति का गठन किया गया जिसमें भेराराम बेनीवाल को बूथ अध्यक्ष बनाया गया तथा 21 सदस्य समिति का गठन किया गया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष डालूराम भूंकर महामंत्री दमाराम लेगा भेराराम बेनीवाल मांगीलाल लेघा छगन हिंदुस्थानी कगाऊ मंगलाराम गणपतसिंह खुमानसिंह अनोपसिंह मोहनसिंह तिलोकाराम मायला भींयाराम बेनीवाल आसूसिंह मनोज गोदारा मेहराज राम किशोर भादू भींयाराम लेगा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें